CBSE Xth HINDI A SQP 2020 SOLUTIONS


CBSE Xth HINDI A SQP 2020 SOLUTIONS

यहाँ सीबीएसई 10 वीं हिन्दी-A सैंपल प्रश्न पत्र 2020 के व्याकरण से संबंधित प्रश्नों का उत्तर दिया जा रहा हैं।

(ग) युवा वर्ग का विदेशों के प्रति बढ़ता मोह

(i)प्रस्तावना- उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए या उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद लोग विदेश जाना पसंद करते हैं। उन्हें लगता है कि विदेश जाने से वे वहां के तकनीकी विकास का पूरा लाभ उठा पाएंगे। ऊंचे दर्जे के वैज्ञानिकों आदि के साथ काम करके वे अपनी योग्यता को पूर्ण रूप से विकसित कर सकते हैं। इन सब के अलावा लोग वहां के रहन-सहन और उनके कल्चर से सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं।

(ii)विदेशों के प्रति बढ़ता आकर्षण- समाज में उन लोगों को शुरू से ही काफी इज्जत दी जाती है जो लोग विदेश घूम कर आए हैं या जिनके घर का कोई व्यक्ति विदेश में रहता है। इस वजह से आज के लोग अपने बच्चों को विदेशों में पढ़ाई के लिए भेजते हैं। लेकिन दिक्कत तब खड़ी हो जाती है जब वही बच्चे अपने मां-बाप को छोड़कर विदेश में ही बस जाने का सोच लेते हैं और फिर वापस मुड़कर कभी नहीं आते। उनके इसी व्यवहार के कारण जो समाज उन्हें इज्जत देता था वही समाज उनकी प्रतिष्ठा पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर देता है।

(iii)आर्थिक सम्पन्नता- अधिकांश युवा विदेशों में अच्छी नौकरी व सुविधाओं के लिए ही जाना पसंद करते है। विदेशों में उनके द्वारा अर्जित डिग्री के बल पर उन्हें अच्छी नौकरी आसानी से मिल जाता है। वही अपने देश में युवाओं को उनके योग्यता के हिसाब से नौकरी मिलना बहुत कठिन कार्य प्रतीत होता हैं।

विदेशों में युवा अपने मेहनत के बल पर कम समय में अच्छी प्रगति कर सकते हैं। इनसे इनका आर्थिक पक्ष के साथ-साथ समाजिक स्तर पर अपनी छवि बनाने में कामयाब होते हैं। आर्थिक स्तर से मजबूत होने के उपरांत अपने बच्चों को आधुनिक शिक्षा और नवीनतम तकनीकी ज्ञान प्रदान कर सकते हैं।

स्वास्थ्य से जुड़े नवीनतम इलाज का खर्चा आराम से उठा सकते हैं। विदेशों के प्रति आज के कर्मठ युवा का मोह का सबसे बड़ा कारण अपने वर्तमान और भविष्य दोनों को सुनहरा हर स्तर से सुनहरा बनाने का मौका है।

(iv)बेहतर जीवन शैली- युवा वर्ग विदेशी जीवनशैली से ज्यादा आकर्षित होते है।आजकल के युवाओं को विदेशों देशों में पाई जानेवाली आधुनिक जीवनशैली,वहाँ की संस्कृति,वहाँ के लोगों का रहन सहन ज्यादा पसंद है।विदेश में भारत के मुकाबले सभी लोग अपने काम से काम रखते है, आजकल के युवाओं को कोई उनके काम में ज्यादा दखलंदाजी करें, ये उन्हें पसंद नही। यह एक और चीज़ है, जो उन्हें विदेश में जाने के लिए आकर्षित करती हैं।

(v)उपसंहार- युवा वर्ग का विदेशों के प्रति बढ़ता मोह हर विकाशील देश के लिए प्रतिभा पलायन रूपी समस्या हैं। राष्ट्र को युवा वर्ग के योग्यता के हिसाब से रोजगार के पर्याप्त मौके अपने देश में उपलब्ध करवाने चाहिए, जिससे की आज का युवा उच्च शिक्षा विदेशों में लेने के उपरांत भी अपने देश में काम करे और देश का नाम रौशन करे। युवा वर्ग को भी अपने व्यक्तिगत तरक्की के साथ-साथ देश प्रेम की भावना से देशहित में काम करना चाहिए।